भाकियू का जमीन पर कब्जा करने का आरोप: पूर्व प्रधान बोले शिकायत झूठी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 नवंबर 26। भाकियू कार्यकर्ता ने जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया, जबकि पूर्व प्रधान ने कहा है कि शिकायत झूठी है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम रामसहाय नगला निवासी भाकियू कार्यकर्ता जगदीश सिंह यादव ने आज थानाध्यक्ष से शिकायत की कि गांव के फेरु सिंह यादव ने बीते दिन मेरी करीब ढाई बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से जुटाई करके कब्जा कर लिया है। मेरा बेटा मनोज भैंस चरा रहा था उसने कब्जा करने का विरोध किया तो फेरू सिंह ने उसे धमकाया कि चले जाओ नहीं तो ट्रैक्टर से कुचल देंगे। जगदीश सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 6 माह पूर्व ही भाकियू की सदस्यता ग्रहण की है, मेरी पुश्तैनी जमीन पर जबरन किया कब्जा किया गया है।

पूर्व प्रधान पेरु सिंह यादव ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि मैंने अपनी ही जमीन की ट्रैक्टर से जुताई की है जिसमें बरसों से फसल कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि मैंने 7 साल पूर्व जगदीश के बड़े भाई राजाराम की करीब 4 बीघा जमीन खरीद कर दाखिल खारिज कराया। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।

error: Content is protected !!