फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) टाउन हॉल तिराहे के दुकानदार विवेक राजपूत की पिटाई का दुकान से मोबाइल व नकदी लूट की घटना मे समझौता होने का पेंच फंस गया है। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी विवेक राजपूत पुत्र राजेश ने लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। विवेक ने पुलिस को अवगत कराया की 9 नवंबर की शाम 6.30 बजे ग्राम उजियन नगला निवासी नागेश शाक्य, चंदन शाक्य, आदि युवक दुकान पर आए। पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर नागेश व चंदन गाली गलौज करने लगे मना करने पर उन लोगों ने लाठी डंडों का बेल्टों से सड़क पर गिरकर बुरी तरह मारपीट की। 
मुझे बचाने आए मेरे दोस्त करन राठौर पुत्र बबलू तथा मेरे भाई विमल राजपूत के साथ भी मारपीट की। जान से मारने की कोशिश व मारपीट की घटना में हमें गंभीर चोटे आई चंदन व नागेश मेरी दुकान में घुसकर दुकान का फर्नीचर तोड़कर सारी एसेसरीज फैलाकर दुकान के काउंटर में तोड़फोड़ कर नए 20 कीपैड फोन व गोलक से 30 हजार लेकर भाग गये। मामले को निपटने के लिए थाने में व बजरिया चौकी में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। दुकानदार विवेक राजपूत के द्वारा लूट गए रुपए व मोबाइल फोन की कीमत मांगे जाने के कारण मामला नहीं निबट सका। आज सायं विवेक ने एफबीडी न्यूज को बताया कि अब हमलावरों में नागेश चंदन के अलावा गांव के दीपक अंकित कुंदन का भी नाम प्रकाश में आया है।
चंदन गांव के पूर्व प्रधान सत्यदेव शाक्य का बेटा एवं नागेश भतीजा है। विमल ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि दुकान में कुंदन घुसा था कुंदन ही रुपए निकाल ले गया है। दुकान में 3 दिन की बिक्री के रुपये हुए रुपए रखे थे कई हमलावर नशे में थे। हमले में मैं वह मेरा दोस्त करन घायल हो गए थे पुलिस ने हम लोगों का डाक्टरी परीक्षण कराया। चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में पता चला की दोनों पक्षों में सड़क पर मारपीट हुई है मोबाइल व नकदी लूट की घटना नहीं हुई है।











