पिटाई से महिला की मौत, बेटे की लूटी गई बाइक: पुलिस की नजर में घटना झूठी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 नवंबर 26। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पिटाई से महिला की मौत हो गई। उसके पति की बाइक लूटी गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी शशीकांत 9 नवंबर की शाम करीब 5 बजे बाइक से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के शैलेंद्र सिंह के बेटे दीपक सिंह ने उसे रोक लिया और उससे खेत की जुताई के रुपए मांगे। शशिकांत ने बताया कि मैं जुताई के रुपए दे चुके हैं तो क्यों तगादा कर रहे हो। इसी विवाद के दौरान शैलेंद्र ने अपनी मां मिथिलेश एवं पुत्री को वहां बुला लिया जिन्होंने शशिकांत की जबरदस्त पिटाई की, जिससे शशिकांत बेहोश हो गया।

दबंग हमलावर शशिकांत के घर गए जिन्होंने ने शशिकांत की पत्नी निर्मला देवी, उसकी 18 वर्षीय पुत्री निकिता, 16 वर्षीय पुत्री अनामिका, 14 वर्षीय पुत्री गौरवी एवं देवर माधौ सिंह की पत्नी कविता की लाठी डंडों एवं लात घूसों से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल निर्मला देवी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शशिकांत ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि जब मैं पिटाई से बेहोश हो गया था तभी हमलावर उसकी अपाचे बाइक लूट ले गए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कोतवाली प्रभारी बलराम मिश्रा ने एफबीडी न्यूज को बताया की मीडिया को गलत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शशिकांत ने शैलेंद्र सिंह से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। बीते दिनों रूपयों के तगादे के विवाद के दौरान शैलेंद्र के बेटे दीपक ने रूपयों के एवज में उसकी मोटर साइकिल ले ली थी। किसी के साथ मारपीट नहीं की गई, सीने में दर्द होने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया था। चौकी इंचार्ज के द्वारा की गई जांच में यह जानकारी उजागर हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।

error: Content is protected !!