फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 16 नवंबर 26। तमंचे से की गई फायरिंग में 2 महिलाओं के घायल होने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह सनसनी के घटना बीती रात कोतवाली मोहम्मदाबाद के चर्चित गांव सहसापुर की है। गांव के उमाशंकर के पुत्र गौरव का बीती रात करीब 10 बजे तिलक कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान गौरव के रिश्तेदारों ने खुशी के कारण तमंचों से फायरिंग की, गोली लगने से दो महिलाएं घायल हो गई। जिससे कार्यक्रम में अपरा तफरी मचकर भगदड़ मच गई।
बताया गया कि जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ के ग्राम मीरपुर निवासी इंदल सिंह की 18 वर्षीय पुत्री बेबी के घुटने के नीचे तथा जनपद मैनपुरी थाना बेवर के नगला सुदामा निवासी सर्वेंद्र की पत्नी नीलम के पैर में गोली लगी। परिजन घायलों को तुरंत ही छिबरामऊ ले गए वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि जिनके मकान में घटना हुई है और जिनको गोली लगी है सभी लोग गायब हैं अभी तक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। फायरिंग करने वाले रिश्तेदार जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्वयं कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।











