फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 नवंबर 26। इकरारनामा करने वाले दबंग ने नगर के मोहल्ला रस्तोगियान निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार रस्तोगी के लाखों रुपए ठग लिए। 5/ 39 निवासी प्रदीप कुमार रस्तोगी ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में विशाल चौरसिया उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र महेशचन्द्र निवासी 5/71, महावीरगंज द्वितीय, सिकन्दर बाग को आरोपी बनाया है। प्रदीप कुमार रस्तोगी ने विशाल चौरसिया की गोदाम खरीदने के लिए 50 लाख रूपयों में सौदा किया और कई बार में उनको 40 लाख रूपयों का भुगतान कर दिया। विशाल चौरसिया ने 40 लाख रुपए प्राप्त करने की नोटरी से प्रमाणित रसीद बनवा कर 18 मई 2024 को दे दी।
जिस पर सौगंध रस्तोगी व उज्जवल रस्तोगी ने गवाही की। अनुबंध पत्र में तय हुआ की प्रदीप रस्तोगी बाकी 10 लाख रुपए देकर 3 साल के अंदर गोदाम का बैनामा करा लेंगे। प्रदीप ने विशाल चौरसिया से कई बार रुपए लेकर बैनामा करने को कहा, लेकिन वह आज कल बैनामा करने की बात कह कर टालमटोल करते रहे। प्रदीप रस्तोगी ने 21 फरवरी 26 को सुबह 9 बजे विशाल से गोदाम का बैनामा करने को कहा तो विशाल ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गाली देते हुए कहा कि भाग जाओ एक भी रुपया वापस नहीं करेंगे और न ही बैनामा करेंगे।
परिजनों की पिटाई
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढी अशरफ अली में रंगबाजी में परिजनों की पिटाई कर दी गई। मोहल्ले के राजेश गोस्वामी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैं अपने चवूतरे पर बैठा था। तभी समय लगभग 6.15 बजे शाम को गोपाल मिश्रा पुत्र सरन मिश्रा, प्रिंश मिश्रा पुत्र पंकज मिश्रा, सरन मिश्रा, आशा मिश्रा पत्नी सरन मिश्रा प्रार्थी को रंगबाजी में गाली गलौज करने लगे। प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों को गालियां देने से मना कर अपने घर जाने को कहा। तो उपरोक्त लोग मुझे लात घूंसों व डण्डो से मारने पीटने लगे मुझे बचाने मेरी पुत्री मान्या व पत्नी प्रीती आयी तो उपरोक्त लोगों ने पुत्री व पत्नी के साथ भी मारपीट की। मेरे चिल्लाने पर मुहल्ले के लोग आ गये तो उपरोक्त सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मारपीट में मेरे व पत्नी व पुत्री के चोटे आयी हैं











