अधेड़ का शव मिलने से सनसनी: पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में सक्रिय

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 14 नवंबर 26। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी महमदपुर में गांव के 50 वर्षीय अवधेश राजपूत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अवधेश राजपूत का शव उनके घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर गांव के किनारे उनकी ही खाली जगह पर पड़ा देखा गया। अवधेश के सिर में घाव देखा गया, मौके पर खून पड़ा था। रात करीब 1 बजे अवधेश का शव देखे जाने की जानकारी मिलने पर परिजन शव को घर ले गए। जहानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने राजपूताना चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरा।

गांव में चर्चा हुई कि पत्नी सुनीता से विवाद के कारण अवधेश राजपूत ने गोली मारकर आत्महत्या की है। नजदीक से गोली लगने के कारण उनका भेजा बाहर निकल गया। उनका बड़ा बेटा पवन मुंबई में एवं छोटा बेटा अनुज दिल्ली में नौकरी करते हैं सूचना मिलने पर दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक के ब्रजमोहन पाल ने एफबीडी न्यूज को बताया कि अवधेश के सिर में घाव है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि घाव गोली मारने के कारण हुआ है। जांच से पता चलेगा कि अवधेश ने स्वयं गोली मारी है या किसी ने गोली मार कर हत्या की है।

error: Content is protected !!