बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन:बदला गया ट्रांसफार्मर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 नवंबर 26। खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन करने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गुलाल नगला में करीब एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी प्रयास करने पर जब ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने आज दोपहर गांव के सामने सड़क के किनारे धरना देकर जेई मासूम अली मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम सहाय ने ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए समझाया।

लेकिन गांव वाले जसमई सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों की जूनियर इंजीनियर मासूम अली से फोन पर वार्ता कराई, जेई ने आज ही ट्रांसफार्मर बदल देने का वादा किया तभी धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। धरना कार्यक्रम में व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव गांव के अभिषेक सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामू ठाकुर, राजेश सिंह शिशुपाल सिंह, श्रीनिवास, नन्हे लल्ला अजय प्रताप, संजीव सिंह, अनुज प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, सचिन यादव, लालू यादव, मोती यादव, अनुराग यादव, सोमनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

जेई निर्देश पर लाइनमैन अजब सिंह खराब ट्रांसफार्मर को उतरवाकर स्टोर ले गया और वहां से दूसरा ट्रांसफार्मर गांव ले गया। जेई मासूम अली ने एचफबीडी न्यूज़ को बताया कि ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!