दूसरे चरण की स्व-गणना:16 नवम्बर से 30 तक

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 नवंबर 26। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा दूसरे चरण में जनसंख्या गणना अभियान में स्व- गणना का तरीका बताया गया है।

स्व-गणना कैसे करें?

1. आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in पर जाएं।

2. राज्य:

उत्तर प्रदेश चुनें।

भाषा: अपनी पसंद की भाषा चुनकर पुष्टि करें।

4. निर्देश: महत्वपूर्ण निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें।
5. मोबाइल नंबर: प्रथम चरण में जनगणना कर्मी को दिया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
6. कैप्चा एवं OTP: कैप्चा दर्ज करें तथा मोबाइल पर प्राप्त OTP से सत्यापन करें।
7. लोकेशन: लोकेशन मैच होने पर आगे बढ़ें।
8. लोकेशन मैच न होने पर: जिला, उपजिला एवं गांव/शहर चुनें तथा मानचित्र पर अपने घर की सही लोकेशन दर्ज कर पुष्टि करें।
9. मुखिया का विवरण: परिवार के मुखिया से संबंधित जानकारी भरकर सेव करें।
10. परिवार के सदस्य: परिवार के अन्य सदस्यों को एक-एक करके जोड़ें, उनकी आवश्यक छह जानकारियां भरकर सेव करें।
11. शेष जानकारी: सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करने के बाद मांगी गई शेष जानकारी भरें।
12. जांच: सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
13. सबमिट: फॉर्म सबमिट करें।
14. SE ID प्राप्त करें: सबमिट करने के बाद प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें।
15. सत्यापन: जनगणना कर्मी के घर आने पर SE ID दिखाकर आवश्यक सत्यापन कराएं।

महत्वपूर्ण अपील:

स्व-गणना के बाद भी जनगणना कर्मियों द्वारा 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्हें सही जानकारी देकर पूरा सहयोग करें।
जनगणना संबंधी सहायता एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:

आइए, निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जनगणना में सुनिश्चित करें भागीदारी।
se.census.gov.in

error: Content is protected !!