ड्राइवर व कई सिपाही लाइन हाजिर:शिकायतों पर हटाए गए

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कडा़ निर्णय लेते हुए कोतवाली के मुख्य आरक्षी चालक व सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने कोतवाली फतेहगढ़ के मुख्य आरक्षी चालक अरुण कुमार आरक्षी लिटिल मलिक तथा कोतवाली फर्रुखाबाद के आरक्षी मोहित कुमार, राहुल कुमार, रणवीर सिंह ठेनुआ एवं आरक्षी मलिखान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया कि सिपाही मोहित कोतवाली में राहुल रेलवे रोड पुलिस चौकी में रणवीर सिंह ठेनुआ घुमना चौकी में एवं मलखान सिंह नखास चौकी में तैनात है। जिनको शिकायतों के आधार पर हटाए जाने की चर्चा है।

कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलोत एवं कोतवाली फतेहगढ़ के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मुन्नालाल ने बताया कि उनको कर्मचारियों को लाइन हाजिर किए जाने के मामले की जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!