गौरहरि अग्रवाल से एक करोड़ से अधिक की ठगी: दर्ज कराया केस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला सेठ गली निवासी प्रमुख व्यापारी गौरहरि अग्रवाल स्वामी मेसर्स बालकिशन श्रीराम से एक करोड़ से अधिक रूपयों की ठगी की गई। उन्होंने अदालत के आदेश पर सुनील अरोरा पुत्र रतनलाल अरोरा व संजोग अरोरा पुत्र स्व० अनिल अरोरा निवासीगण मोहल्ला रायदीप चंद्र कोतवाली फर्रुखाबाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में व्यापारी गौर हरि अग्रवाल ने कहा है कि प्रार्थी की सुनील अरोरा व संजोग अरोरा से अच्छी जान पहचान एवं व्यापारिक संबंध रहे है।

सुनील अरोरा व संजोग अरोरा का घर पर आना जाना भी रहा है। उक्त सुनील अरोरा व संजोग अरोरा प्रार्थी के पास आए और कहा कि मुझको व्यापार बढाने के लिए एक करोड 10 लाख रुपयों की आवश्यकता है और उक्त उधार रुपयों का जल्द ही वापस कर देगा। प्रार्थी ने सुनील अरोरा व संजोग अरोरा की बातों पर विश्वास करके 40 लाख रुपए 14.03.14 को चेक से दे दिया तथा 70 लाख रुपए 20-11-15 को नकद उधार दे दिए। समय बीतने के बाद प्रार्थी ने तकादा किया तो कुछ समय तक उक्त सुनील अरोरा बराबर टालते रहे और बाद में एक चेक 15-11-17 को राजिका के नाम से 30 लाख रुपये की दी। तथा दूसरी चेक 14-03-18 को राधिका के नाम से 40 लाख रुपये की प्रार्थी को प्रदान कर दी। दोनों चेक देते समय उक्त सुनील अरोरा ने कहा था कि विश्वास के लिए चेक दे रहे है जब वह बताएं तब भुगतान के लिए बैंक में लगा देना।

इस तरह तीन महीने से अधिक का समय गुजर गया। इस धोखाधडी को प्रार्थी समझ नहीं सका। तीन महीने बाद चेक को बैंक में भुगतान के लिए समय भी निकल गया। उक्त सुनील अरोरा व संजोग अरोरा वर्तमान में फ्लैट नंबर 1904/1, इम्पीरियल कोर्ट जेपी विशटाउन सेक्टर 128 नोयडा में रह रहे है। इस प्रकार उक्त सुनील अरोरा ने धोखाधडी से अमानत में ख्यानत कर प्रार्थी का एक करोड 10 लाख रूपए हड़प लिया है।

error: Content is protected !!