वृद्धा के गायब होने से सर्राफ परिवार परेशान: ई रिक्शा पर दिखी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 नवंबर 26। वृद्ध श्रीमती माधुरी वर्मा के गायब हो जाने से सर्राफ परिजन परेशान है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला सेठ गली निवासी विक्रम सिंह वर्मा ने 60 वर्षीय की पत्नी माधुरी के गायब होने के मामले में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। विक्रम सिंह की सेठ गली में करन ज्वेलर्स की दुकान है। श्रीमती मिथिलेश वर्मा गुरुवार को सुबह 10.35 बजे यह कह कर घर गई थी कि वह कादरी गेट में डॉक्टर विपुल के अस्पताल से दवा लेने जा रही है। जब वह शाम 6 बजे तक घर वापस नहीं आई तब परिजनों ने अस्पताल जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि माधुरी वर्मा आज अस्पताल नहीं आई।

पुलिस ने नेहरू रोड के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो श्रीमती माधुरी वर्मा सेठ गली से तिवारी गली पैदल जाते दिखी। वहां से ई रिक्शा पर बैठकर लाल गेट की ओर चली गई। पुलिस ने लाल गेट पर लगे चारों कैमरों का बैकअप लिया है। कोतवाली का सिपाही आज सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए माधुरी के बेटे चंदन को पुलिस लाइन बुलाकर ले गया। सर्वर डाउन होने के कारण चंदन को सीसीटीवी फुटेज देखने को नहीं मिला, वह 3 घंटे बैठने के बाद मायूस होकर घर चला गया।

ई-रिक्शा के पीछे नंबर प्लेट नहीं दिखी, हुलिया देखकर अनुमान लगाया गया कि ई-रिक्शा हैवतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी का है। पत्नी का कोई सुराग न मिलने से परेशान विक्रम सिंह ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि माधुरी को बीपी शुगर आदि बीमारी का करीब डेढ़ दशक से इलाज चल रहा है। वह आधार कार्ड भी साथ नहीं ले गई, न चला पाने के कारण मोबाइल फोन भी नहीं रखती थी।

error: Content is protected !!