हादसे में महिला की मौत से मातम: पुत्र व भतीजा घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 नवंबर 26। हादसे में थाना राजेपुर के ग्राम कमालुद्दीन पुर निवासी खुशीराम पाल की 45 वर्षीय पत्नी रेखा की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। बीमार रेखा 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ रोहित के साथ दवा लेने कानपुर जा रही थी। रेखा को उसके देवर का पुत्र आशीष बाइक से छोड़ने फतेहगढ़ स्टेशन जा रहा था। जब सुबह बाइक पांचाल घाट पुल से गुजर रही थी उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित एवं आशीष घायल हो गए, जिनको ईएमटी ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण रोहित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

error: Content is protected !!