संभ्रांत व्यक्तियों ने विनीत अग्निहोत्री की दाल बाटी की दावत का लुफ्त उठाया

फर्रुखाबाद (एफडी न्यूज़) 16 नवंबर 26। नगर के रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में संभ्रांत व्यक्तियों ने दाल बाटी की दावत का जमकर लुफ्त उठाया। दावत के लिए रविवार को कॉलेज प्रांगण में टेंट लगाया गया, कालेज समूह के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री के बुलावे पर दोपहर बाद से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया, करीब 1 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खुशनुमा माहौल बनाने के लिए शैलेश शुक्ला, अभिषेक दीक्षित आदि ने गीत सुनाए। दावत के दौरान अधिकांश लोग पुराने दोस्तों को देखकर काफी खुश हो गए जो अलग-अलग कफलियों में डेरा जमा कर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते दिखे। इस दौरान नगर की सनसनी की संगीन अपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया गया।

यह भी चर्चा हुई कि किसको टिकट मिलेगी और किसकी टिकट कटेगी, कौन चर्चित प्रत्याशी तिकड़म से मतगणना में खेल करके जीत गए। लोगों ने स्वादिष्ट दाल बाटी का जमकर लुफ्त उठाया और आयोजक प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री को बधाई दी। बताया गया कि प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने 40 लाख रुपए कीमती इनोवा हाई क्रॉस कार को खरीदने की खुशी में दाल बाटी की दावत का आयोजन किया था। इस दौरान दिखाने के लिए कार को कॉलेज के प्रांगण में खड़ा किया गया। श्री अग्निहोत्री ने दावत में अपने सभी पुराने नए पुराने दोस्तों शुभचिंतकों के अलावा 19 कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारियों को भी बुलाया था।

अनेकों लोगों ने प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री की दावत का राजनैतिक ताकत के प्रदर्शन का भी अनुमान लगाया। लोगों का रात 10 बजे तक पहुंचना जारी रहा, सभी को गरमा गरम बाटी परोसी गई। कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, राकेश मिश्रा, कर्मचारी नेता अखिलेश अग्निहोत्री, भाजपा नेता डॉ प्रभात अवस्थी, महंत बबुआ बाजपेई, शिक्षक लालाराम दुबे, नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, पत्रकार आनंद भान शाक्य, विवेक मिश्रा उर्फ बिट्टू, धीरज अग्निहोत्री, चंद्रशेखर कटियार, एसके सिंह, अजीत अग्निहोत्री, सीपू तिवारी, प्रमोद द्विवेदी, बबलू पांडे, लला अवस्थी, बेवर के छोटे लाल, संजीव बाजपेई, मुकेश सक्सेना, राजीव गुप्ता, डॉक्टर राजा वत्सल, डॉक्टर विनीत मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला।

देवेंद्र मिश्रा, ऋषि अवस्थी, फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा, व्यापारी नेता सर्राफ अनुपम रस्तोगी,व्यापारी नेता संजीव मिश्रा उर्फ बांबी, प्रिंस शुक्ला, पिंटू चौहान, शरद श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, सेवा निवृत्त लेखपाल पप्पू सक्सेना, जकी राजपूत, मुदस्सिर, रईस नबाव, वसीज्जुमा खां, आईएमए के जिला अध्यक्ष संजू तिवारी, भप्पू सोनी, कमल पांडे मंजू मिश्रा, लालू सक्सेना आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!