फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 नवंबर 26। आवारा कुत्तों ने जंगल में भटकने वाली देढ़ वषीय बालिका को घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालिका को बचाया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम बनकटी निवासी शिवजीत सिंह परिहार के घर पर आज सुबह किसी कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। उनकी देढ़ वषीय बालिका कीर्ति कटोरे में नमकीन खाते समय भटक जाने से गांव के बाहर गिट्टी मोहर्रम की दुकान के निकट पहुंच गयी। वहां आवारा कुत्ते बालिका के कटोरा का सामान खाने के लिए उसके पीछे लग गए। भयभीत होकर बालिका गांव के वाहर झाड़ियों जंगल की ओर चली गई।
आवारा कुत्ते बालिका के सामान खाने के लिए उस पर भौंकने लगे। सूचना मिलते ही पखना चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने तुरंत ही मौके पर जाकर बालिका को कब्जे में लिया और उसे पुलिस चौकी ले गए। बच्ची के परिजनों को तलाश करने के लिए बच्ची की फोटो सहित उसके हुलिये की जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया के जरिए पत्रकारों को दी गई। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने एफबीडी न्यूज को बताया की बालिका के ऊपर कुत्तों के भौंकने की जानकारी मिलते ही मैं तुरंत ही मौके पर पहुंचा, बालिका को सकुशल बचाकर पुलिस चौकी ले गया।
उन्होंने बताया की सुबह करीब 9 बजे घर से गयी बालिका को जंगल में करीब 10.45 बजे करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल में देखा गया। घर में कार्यक्रम होने के कारण परिजन बालिका का ध्यान नहीं रख सके। उन्होंने बताया कि बालिका को उसके पिता के हवाले कर दिया गया। यदि बालिका के ऊपर भौंकने वाले आवारा कुत्तों को न देख लिया जाता, तो बालिका के साथ कोई अनहोनी बड़ी घटना भी हो सकती थी।











