फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 नवंबर 26। पुलिया निर्माण के कारण जिला मुख्यालय का प्रमुख मार्ग काफी समय तक अवरुद्ध रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने आम लोगों को कचहरी एवं पुलिस लाइन के बीच मार्ग का यातायात अवरुद्ध रहने की जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया को अवगत कराया है कि पीढ़ी महिला डिग्री कॉलेज के निकट पुरानी सकरी पुलिया के स्थान पर बॉक्स कलवर्ट का निर्माण किया जाना है।
उन्होंने जिला जेल से कलेक्ट्रेट, न्यायालय एवं विकास भवन को जाने वाले वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वह जय नरायण वर्मा रोड एवं अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। अधिशासी अभियंता ने यह जानकारी नहीं दी है की मार्ग कितने दिनों तक अवरुद्ध रहेगा।











