व्यापारी के ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 नवंबर 26। व्यापारी नेता के ड्राइवर रिषभ शाक्य का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। रिषभ थाना मऊदरवाजा के ग्राम के गुतासी निवासी लक्ष्मी नारायन का 35 वर्षीय पुत्र था। रिषभ का शव आज सुबह गांव जाने वाले नाला बघार पुल के निकट खाई में पड़ा देखा गया। घटनास्थल के निकट ही रिषभ की बाइक पड़ी थी। सूचना मिलने पर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुताये पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के व्यापारी नेता एवं सर्राफ अनुपम रस्तोगी के यहां कई सालों से ड्राइवरी की नौकरी करता था। बताया गया कि रिषभ बीती रात रिश्तेदारी की बारात में गया था। अनुमान लगाया गया कि वह रात में काफी तेजी से बाइक चलाकर घर जा रहा था जिसके कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और घायल उपचार के अभाव में घटनास्थल पर तड़प- तड़प कर मर गया।

error: Content is protected !!