मुलायम सिंह की जयंती पर विशाल दंगल का आयोजन: इंटरनेशनल महिला पहलवान भी लड़ेंगी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 नवंबर 26। वरिष्ठ सपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल दंगल का आयोजन किया है।
जिले के बाशिंदों में खास कर चर्चित महिला पहलवानों की कुश्ती देखने की काफी उत्सुकता बढ़ गई है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर ग्राम नवादा सिरौली में 22 नवंबर को दोपहर से भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में बड़े स्तर पर होने वाले कुश्ती दंगल में इंटरनेशनल गाजियाबाद की महिला पहलवान अंशु मलिक, हरियाणा की इंटरनेशनल महिला पहलवान पूनम फोगाट, हाथरस के महान केसरी रामेश्वर पहलवान, हरियाणा के भारत केसरी सोमवीर पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवान पागल बाबा लाठी पहलवान, चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली केसरी आसिब पहलवान, आगरा के जिला केसरी राजेश पहलवान कुश्ती लड़ेंगे। जनपद मऊ के पवन सिंह एनाउंसर की भूमिका अदा करेंगे। सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने आम लोगों से दंगल कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!