हादसे में वृद की मौत: घायल को तड़फता छोड़ भागे बाइक सवार

हादसे में वृद्ध कर्मचारी की मौत: बाइक छोड़ भागे सवार
फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 नवंबर 26। हादसे में थाना नवाबगंज के ग्राम बघौना निवासी वद्ध रामचंद्र सक्सेना बैंड कर्मचारी की मौत हो गई। 65 वर्षीय रामचंद्र सक्सेना बैंड में ड्यूटी करने गांव से पैदल नवाबगंज जा रहे थे। जब वह दोपहर बाद जवाहर नेहरू इंटर कॉलेज के सामने पैदल गुजर रहे थे तभी सामने तेजी से आए बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। भय के कारण दुर्घटना करने वाला युवक बाइक छोड़कर भाग गए, बताया गया कि हादसे में एक बाइक सवार को भी चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल वृद्ध रामचंद्र को एम्बुलेंस से सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लोहिया अस्पताल पहुंचने पर रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस के कर्मचारी दुर्घटना करने वाली बाइक यूपी 84 एन/ 3579 को थाने ले गए। बताया गया दुर्घटना करने वाले सवार युवक पड़ोसी गांव रायपुर के रहने वाले हैं। रामचंद्र की मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया, पीड़ित परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। ग्राम प्रधान लहौरे शाक्य पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे।

error: Content is protected !!