नव विवाहित फांसी लगाकर मरी: पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 19 नवंबर 26। नगर के मोहल्ला बगिया कादरी गेट निवासी अंकित वर्मा की नव विवाहिता पत्नी शिवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ला बगिया निवासी राम प्रकाश वर्मा की 27 वर्षीय बेटी शिवानी का फरवरी में ही अंकित से विवाह हुआ था। भाई सोनू ने बीती रात करीब 8.15 बजे फोन से शिवानी से करीब 5 मिनट तक बात की थी। शिवानी ने अचानक यह कह कर फोन काट दिया था कि ये क्या है। अनहोनी घटना की आशंका में सोनू ने कॉल बैक किया तो शिवानी का फोन नहीं उठा। परेशान सोनू ने करीब 15 -20 मिनट में 5- 6 बार शिवानी को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

करीब 8.45 बजे अंकित ने सोनू को वीडियो कॉल की और उसे बताया कि यह देखो शिवानी फांसी पर लटकी है, बहन को फांसी पर लटका देखकर सोनू चकित रह गया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। सोनू व उसके मां-बाप आदि परिजन तुरंत ही शिवानी के घर पहुंचे। शिवानी का शव बाहर वाले कमरे में पंखे से लटक रहा था। शिवानी की जीव बाहर निकली हुई थी दोनों पैर फर्श पर टिके थे, उसके चेहरे पर घाव था शिवानी के निकट ही कुर्सी रखी थी। कादरी गेट थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवा दिया।

आज दोपहर बाद सोनू ने यह जानकारी देते हुए बताया की अंकित कचहरी में बाबू का काम करता है अंकित के साथ उसकी मां रहती है और पिता अलग कहीं किराए पर रहते हैं। सोनू ने बताया कि अभी तक बहन के शव का पंचायतनामा नहीं भरा गया है मजिस्ट्रेट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने अंकित पर शिवानी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित उकसाने का आरोप लगाया है। सोनू ने बताया की बहन शिवानी का बीते दिन दोपहर अंकित से झगड़ा हुआ था।

error: Content is protected !!