फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 नवंबर 26। हादसों में दुकानदार पंकज सोमवंशी सहित दो लोगों की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। पंकज थाना राजेपुर के ग्राम बदनपुर निवासी समरपाल का 33 वर्षीय पुत्र था। पंकज आज सुबह बच्चों को गांव के स्कूल में छोड़कर स्कूटी से जमापुर स्थित मकान व दुकान जा रहा था। उसने सुबह 8 बजे जमापुर के निकट सड़क पर खड़े वाहन से आगे स्कूटी निकाली, उसी सामने सामने तेजी से आयी मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिंडत हो गई।
हादसे में दोनों वाहन सवार घायल हो गए, घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि पंकज की जमापुर चौराहा एवं पांचाल घाट पर मां लक्ष्मी टेलीकॉम की दुकानें हैं। हादसे में थाना राजेपुर के ग्राम खरगपुर के प्रधान ज्ञानेंद्र शुक्ला का बेटा रुद्र शुक्ला घायल हो गया। स्वास्थ्य कर्मी रुद्र बाइक से लोहिया अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे में बीती रात थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी पातीराम के 34 वर्षीय पुत्र शिव कुमार लोधी राजपूत की मौत हो गई।
शिवकुमार मजदूरी करके रात करीब 9.30 बजे पैदल घर जा रहा था। जब वह जसमई पुलिस चौकी के सामने मार्ग से गुजर रहा था उसी समय पिकअप चालक टक्कर मारकर भाग गया। शिवकुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान उसकी रात 11.10 बजे मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश ने शिव कुमार के शव का पंचनामा भरा।











