फर्रुखाबाद (एफडी न्यूज़) 17 नवंबर 26। आगामी विधानसभा चुनाव के कारण कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने 15 इंस्पेक्टरों की जिले में तैनाती की है। प्रयागराज के निरीक्षक देवेश शुक्ला, प्रतापगढ़ के नन्हेंलाल, शामली के महेश वीर सिंह, हमीरपुर के निरीक्षक शशांक राजपूत, व अल्मा, आजमगढ़ के निरीक्षक रण बहादुर सिंह, जौनपुर के विक्रम सिंह, कौशांबी की निर्मला कुमारी, बुलंदशहर के संजय सिंह की जिले में तैनाती की गई।
जनपद हमीरपुर के निरीक्षक अख्तर हुसैन, अलीगढ़ के विनेश कुमार सिंह, कानपुर नगर के घनश्याम सिंह, हमीरपुर के सत्य प्रकाश, फतेहपुर के अमर बहादुर सिंह, फिरोजाबाद के शेर सिंह का तबादला फतेहगढ़ में किया गया है।











