युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान: अगले माह होनी थी शादी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 नवंबर 26। टेंशन के कारण युवती नेहा शाक्य ने फांसी लगाकर जान दे दी। नेहा थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सरदार खां निवासी संजीव शाक्य पुत्र स्व फतेह बहादुर की 24 वर्षीय पुत्री थी। नेहा ने टेंशन के कारण बीती शाम किसी समय छत के ऊपरी कमरे के बाहर लगे जाल में इस स्टूल पर खड़े होकर मां की साड़ी बांधी और गले में साड़ी का फंदा डालकर झूल गई। परिजन ने रात करीब 8 बजे नेहा को फांसी पर लटकते देखा जिससे घर में कोहराम मच गया।

नेहा को तुरंत ही फांसी से उतरा गया अनुमान लगाया गया कि उसकी सांसे चल रही है। नेहा को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर द्विवेदी ने एफबीडी न्यूज को बताया की नेहा को मृत अवस्था में लाया गया था उसने फांसी लगाई थी। परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर नेहा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेहा ने अपने एक मात्र भाई अभिषेक के कमरे के बाहर फांसी लगाई, उसकी भाभी मायके गई थी और भाई काम करने गया था। बताया गया की नेहा का विवाह तय हो गया था दिसंबर के पहले सप्ताह में ही उसकी शादी होने थी। परिजन नेहा की शादी की तैयारी में व्यस्त थे। नेहा के मरते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

error: Content is protected !!