चौकी इंचार्ज व सिपाही लाइन हाजिर: अनेकों इंचार्ज बदले गये

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 17 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चर्चित चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर अनेकों इंचार्जों का तबादला किया है। एसपी ने संकिसा चौकी प्रभारी अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। तिकोना चौकी प्रभारी शाकिर अली को कोतवाली फर्रुखाबाद से संबद्ध किया है। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया। आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक कुमार का तबादला अमृतपुर चौकी प्रभारी पद पर किया गया जबकि सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को थाना राजेपुर भेजा गया।

नीबकरोरी चौकी प्रभारी लक्षिमन सिंह की तिकोना चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की गई। अमृतपुर चौकी प्रभारी राहुल सिंह को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया मेडिकल चौकी प्रभारी रामकेश यादव तबादला चुनाव सेल में तबादला किया गया। कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी शिव कुमार को आवास विकास चौकी का प्रभारी बनाया गया। साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक सुबोध यादव एवं थाना कादरी गेट के उप निरीक्षक विमल कुमार का स्थानांतरण कोतवाली कायमगंज किया गया। समझा जाता है कि किसी शिकायत पर ही उप निरीक्षक अरुण कुमार को लाइन भेजा गया है।

बजरिया चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती के दौरान लक्षिमन सिंह पर व्यापारी नेता ने गंभीर आरोप लगाकर आंदोलन किया था। तभी लक्षिमन सिंह को चौकी से हटाया गया था। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 5 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया है। जिनमें थाना मेरापुर का मुख्य आरक्षी कुलदीप यादव, आरक्षी गौरव कुमार, निरंकार सिंह, रवि कुमार एवं सुमित कुमार शामिल है। थाना शमशाबाद के मुख्य आरक्षी सतीश चंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया। सिपाही रवि कुमार भी आम लोगों से बदसलूकी करने के लिए चर्चित है।

शिकायत मिलने पर जनप्रतिनिधि ने सिपाही रवि को थाने से हटाने के लिए एडीजी को पत्र भेजा था। चार दिन बीत जाने के बावजूद भी सिपाही रवि कुमार आदि की आज शाम तक पुलिस लाइन के लिए रवानगी नहीं की गई। जबकि एस ने तबादला गस्ती में तत्काल रवानगी करने का फरमान जारी किया था।

error: Content is protected !!