चोर पुलिस शिकंजे में: चोरी का सामान बरामद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 17 नवंबर 26। कमालगंज थाना पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी के मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर चोरी का सामान बरामद किया है। बताया गया है कि पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर सर्राफ व बर्तन विक्रेताओं के यहां छापा मारा। पुलिस ने चुराकर बेचे गए जेवर व बर्तन बरामद कर दुकानदारों को भी हिरासत में लिया, जिनको बाद में छोड़ दिया गया। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी सैय्यद हुसैन ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सैय्यद हुसैन ने 27 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि प्रार्थी अपनी पत्नी हसबुन्ना के साथ जून 2026 मे अपने पुत्रों के पास गुजरात राज्य के वापी जिले मे गया था। घर के मुख्य गेट व दरवाजों पर ताला लगाकर गया था। 26.10.26 की दोपहर करीब 1.30 बजे प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ घर लौटा। घर के अन्दर जाने पर देखा कि चोरों द्वारा कमरे मे रखी अलमारी व बक्शे से 2 चैन सोने की, 4 अंगूठी सोने की, 3 जोडी कुंडल सोने के 250 ग्राम चांदी की तोडिया तथा 1 लाख 25 हजार रुपये, 60 किलो पीतल व तांवा के वर्तन, इन्वर्टर बैट्रा आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया गया।

चोरों द्वारा छत के रास्ते से मकान मे घुसकर चोरी की गई। मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक कल्लू प्रसाद यादव को सौंपी गई थी। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चोरी के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

error: Content is protected !!