फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)17 नवंबर 26। आगामी विधानसभा चुनाव के कारण जिले के 21 इंस्पेक्टरों के बाहरी जिलों में तबादले किए गए हैं। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक निरीक्षक जमुना प्रसाद ने आज जिले के 21 इंस्पेक्टरों के तबादलों की गस्ती जारी कर दी है। निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला का कानपुर देहात, निरीक्षक मंजेश कुमार सिंह का इटावा, अनिल कुमार चौबे का कानपुर देहात, अमित गंगवार का इटावा, योगेंद्र सिंह सोरोत का कन्नौज, हरि श्याम सिंह व राजीव पांडे का इटावा, मंजेश सिंह यादव का कानपुर देहात, नवीन कुमार सिंह का कन्नौज, पूनम अवस्थी का इटावा, ओमप्रकाश पांडे का कन्नौज एवं निरीक्षक राजेश कुमार का तबादला कानपुर देहात किया गया।
निरीक्षक लक्ष्मी नारायण, गोविंद हरी, श्रवण कुमार एवं निरीक्षक रहमत खां का जनपद कानपुर देहात के लिए तबादला किया गया। निरीक्षक मनोज कुमार भाटी व निरीक्षक सत्य प्रकाश का जनपद इटावा, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं निरीक्षक रणविजय सिंह को जनपद कन्नौज भेजा गया।
मालूम हो की निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला कोतवाली कायमगंज के प्रभारी हैं जबकि राजीव पांडे थाना अमृतपुर के प्रभारी निरीक्षक हैं। थाना नवाबगंज के निरीक्षक राजीव कुमार का पूर्व में ही झांसी रेंज के लिए तबादला हो गया था।











