पत्नी से विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाकर दे दी जान: नशेड़ी जहर खाकर मरा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)21 नवंबर 26। पत्नी के साथ हुए विवाद से गुस्साए अधेड़ राजकुमार कश्यप ने फांसी लगाकर जान दे दी,जबकि नशेड़ी पप्पू कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली कायमगंज के ग्राम जौरा निवासी प्रवीन के खेत में चांदनी के पेड़ पर बीती शाम अधेड़ का शव फांसी पर लटका देखा गया। शव की पहचान थाना कंम्पिल के ग्राम सुल्तानपुर राजकुमार निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार कश्यप के रूप में हुई। सूचना मिलते ही अशोक कुमार की पत्नी कमला देवी बेटे व बेटियों के साथ मौके पर पहुंची।

भाई अखिलेश ने पुलिस को बताया की भाई अशोक का किसी बात को लेकर बीते दिन पत्नी से विवाद हो गया था इसी दौरान गुस्साया भाई रात करीब 11 बजे घर से चला गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं मंडी चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नशेड़ी ने की आत्महत्या

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नोनियम गंज निवासी नूर मोहम्मद के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू ने बीते दिन कीटनाशक जहर को शराब में मिलाकर पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि टीवी मैकेनिक पप्पू शराब पीने का आदी था।

पैनल से हुआ ड्राइवर का पोस्टमार्टम

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम गुतासी निवासी ड्राइवर रिषभ शाक्य के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर जितेंद्र बहादुर एवं डॉ राणा प्रताप के पैनल ने वीडियोग्राफी के दौरान शव का पोस्टमार्टम किया है पीएम के दौरान रिषभ के पेट एवं पीठ में चोट के निशान पाए गए। जिससे उसको मार डालने की आशंका गलत साबित हुई है। रिषभ बीते दिन सर्राफ अनुपम रस्तोगी की बुलेट मोटरसाइकिल को यह कहकर ले गया था कि मुझे बारात जाना है।

error: Content is protected !!