फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 नवंबर 26। बिजली करंट से युवक जितेंद्र उर्फ भूरा जाटव की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम नुसरतपुर निवासी जयराम उर्फ पप्पू का 22 वर्षीय पुत्र भूरा अपने चाचा फूलचंद के साथ गांव में भवन सामग्री की दुकान पर ट्रक से मौरम उतार रहे थे। उसी समय भूरा ट्रक के ऊपर खड़ा हुआ ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से भूरा ट्रक के नीचे जा गिरा।
उसे तुरंत ही एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज ले जाया गया डॉ विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ग्राम नगला दाउद निवासी भवन सामग्री दुकान का मालिक ईशा अल्लाह भाग गया। भूरा महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता था वह 3 नवंबर को ही गांव आया था। भूरा के मरने की जानकारी होती ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।











