अधिवक्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 22 नवंबर 26। अधिवक्ता की प्रताड़ित पत्नी अजीता मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। अजीता मिश्रा कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला कुचिया निवासी सत्यम मिश्रा एडवोकेट की 38 वर्षीय पत्नी थी। बताया गया कि अजीता मिश्रा आज सुबह दो मंजिले मकान की खूंटी में डुपट्टा बांधकर फांसी पर लटक गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत एवं तिकोना चौकी इंचार्ज शाकिर अली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फतेहगढ़ में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता सत्यम मिश्रा की तिकोना पुलिस चौकी के निकट फर्नीचर की दुकान है। बताया गया कि अजीता का फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में मायका है वह मायके के प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करती थी। तीन दिन पूर्व ही ससुराल आई थी उसकी दो संतानों में विनम्र पुत्र एवं पीहू बेटी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गहलोत ने बताया की अजीता मानसिक रूप से डिस्टर्ब रहती थी उसका इलाज भी चल रहा था।

error: Content is protected !!