इंस्पेक्टर से सीओ बने अत्याचारी आमोद कुमार सिंह का तबादला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 नवंबर 26। निरीक्षक से सीओ बने अत्याचारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह का तबादला हो गया है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश पर आज 144 पुलिस उपाधीक्षके के तबादले किए हैं। जिले में निरीक्षक से सीओ बने इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह का जनपद भदोही में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तबादला हुआ है। उनके स्थान पर जनपद गाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक के सुधाकर पांडे की तैनाती की गई है। मालुम हो कि इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह की जिले के थाना मऊ दरवाजा थाना नवाबगंज कोतवाली फतेहगढ़ थाना कादरी गेट यूपी 112 के प्रभारी एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात रहे। थाना मऊदरवाजा से नवाबगंज तबादले के बाद आमोद कुमार सिंह ने थाने का आवास खाली नहीं किया और अभी भी उसी में रहते हैं।

थाना नवाबगंज चले जाने के बाद उनके आवास में पालतू कुत्ता रहता था जिसकी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा देखभाल की जाती थी। थाने पर आवास न मिलने के कारण मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन के आवास से आना पड़ता था। थाने में विलंब से आने के कारण अनेकों बार फरियादी इंतजार करके लौट जाते थे। जब मीडिया ने इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह के कारनामों का उजागर किया तो आमोद कुमार सिंह ने मीडिया को दबाने का प्रयास करने के लिए पत्रकार को खबर का खंडन करने के लिए नोटिस दिया था। थाना मऊदरवाजा में तैनाती के दौरान आमोद कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत ढिलावल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर काफी प्रताड़ित किया।

पीड़ित प्रधान ने मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार

मऊदरवाजा के ग्राम गढ़िया निवासी ग्राम पंचायत ढिलावल के प्रधान रजनेश कठेरिया उर्फ मोनू ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी से दबंग अत्याचारी इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह से बचाए जाने की गुहार लगाई थी। ग्राम प्रधान मोनू ने अपनी फरियाद सोशल मीडिया पर वायरल की थी कि मैं रजनेश कुमार उर्फ मोनू कठेरिया अपने पूरे होशोहवास में आम जनमानस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित करता हूं कि वर्तमान SHO कादरीगेट अमोद कुमार सिंह जो कि दलित और ब्राह्मण विरोधी विचारधारा से ग्रषित हैं।

इनके सहयोगी हरिओम प्रकाश के द्वारा AC मांगने पर AC दिलाये जाने मे असमर्थता जताने पर तथा जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री जतिन प्रसाद से शिकायत करने पर मुझसे व्यक्तिगत रंजिश मानते हैं। जिस समय आमोद कुमार सिंह SHO मऊदरवाजा थे तब इन्होंने मेरे ऊपर कई फर्जी मुकदमें भी लिखे। यह ढिलावल निवासी पुलिस के दलाल प्रताप सिंह के बेहद करीबी है तथा वर्तमान समय के पुलिस के नये दलाल हुए ढिलावल के ही निवासी मोहम्मद शाहरुख खां जोकि PWD विभाग जनपद कन्नौज में मृत आश्रित आरक्षण में रोड रोलर परिचालक के पद पर नियुक्त है।

जो राजनैतिक संरक्षण के चलते कभी भी विभाग मे काम करने नहीं जाता है वह ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन मोहम्मद शाहरुख खान के कारीबी कसाइयों को कब्जा नहीं कराने से शाहरुख भी नाराज है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ से व जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिले के पुलिस अधीक्षक को अवगत कराता हूं कि SHO आमोद कुमार उक्त दोनों दलालों के इशारे पर मुझे खुद या किसी अन्य थाने की पुलिस के माध्यम से किसी फर्जी घटना में गिरफ्तार कर या करा सकते हैं।

error: Content is protected !!