रामेश्वर पहलवान ने जीता इनाम: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 नवंबर 26। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित दंगल में रामेश्वर पहलवान ने इनाम जीत कर रुतबा कायम कर दिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने विधानसभा अमृतपुर के ग्राम नवादा सिरोली मढ़ी के पास आज भव्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया। दंगल में देश के अनेको जनपदों से आए से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। महान भारत केसरी रामेश्वर पहलवान (हाथरस) ने भारत केसरी सोमवीर पहलवान (कुरुक्षेत्र हरियाणा) को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विजेता रामेश्वर पहलवान को दंगल के आयोजक डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक 185 सीसी पल्सर बाइक और 2 लाख 51 हजार रुपये की नकद राशि व ट्राफी भेंट की। उपविजेता रहे सोमवीर पहलवान (हरियाणा) को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख 11 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। दंगल में दिल्ली केसरी आसिफ पहलवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी 1 लाख रुपये की धनराशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह से तृतीय व चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 1-1 लाख रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा जिला केसरी राजेश पहलवान (आगरा), सुरेश पहलवान (मथुरा), शेरू (पंजाब) और सचिन (गोरखपुर) सहित कई दिग्गज पहलवानों ने अपनी कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में इंटरनेशनल महिला पहलवान पूनम फोगाट (कुरुक्षेत्र हरियाणा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिन्हें डा0 जितेन्द्र सिंहद यादव ने 1 लाख रुपये की धनराशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। जबकि अंशु मलिक (गाजियाबाद) को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दंगल का संचालन मऊ के राष्ट्रीय अनाउंसर ठा0 पवन सिंह ने रेफरी की भूमिका अदा की।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर आयोजक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के अलावा सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, तहसीन सिद्दीकी, सर्वेश अंबेडकर,नागेंद्र शाक्य, अजीत कठेरिया, रामसेवक यादव, सरल दुबे, सत्यवीर गंगवार, मंदीप यादव, सुधांशु पाठक, डॉ0 नवरंग सिंह, रविंद्र सिंह यादव चुन्नू, साजिद खान, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, अंश दुबे, यूसुफ पटेल प्रधान, शुभम राय हनी, संतोष यादव, अरविंद कश्यप, धर्मेंद्र राजपूत, विजेंद्र सिंह प्रधान, रुकमंगल सिंह, अजीत यादव, हरीश सिंह यादव मौजूद रहे। दंगल कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया।

error: Content is protected !!