भक्त प्रहलाद की कथा: जाको राखे साईयां, मार सके न कोय

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 नवंबर 26। विकास खंड कमालगंज के गांव कुन्दनगनेशपुर में शिक्षक धनपाल राजपूत के आवास पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के व्यास पं0 रामजी मिश्र ने अपने श्री मुखारबिंद से अमृत मयी कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान के अनन्य भक्तों ध्रुव चरित्र,भरत चरित्र,भक्त प्रहलाद कथा को सुनाते हुए बताया कि हिरणाकश्यप ने बेटे प्रहलाद को मारने के लिए बहुत प्रयास किए। लेकिन मार न सका, जिसको राखै साईंया मार सके न कोय। हिरणाकश्यप को मिले वरदान से भगवान ने नरसिंह का रूप धारण करके बगैर अस्त्र शस्त्र के अपने नाखूनों से ही हिरणाकश्यप का प्रांणात कर दिया।

कई यातनाएं झेलने के बाद भी बेटे प्रहलाद ने पिता की सदगति के लिए भगवान से विनय की। कथाव्यास श्री मिश्र ने बताया कि जब जब भी धरा पर अधर्म बढ़ने व पापियों का नाश करने भगवान को जन्म लेना पड़ा है। मानव के कल्याण हेतु भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ,धूमधाम से अबीर गुलाल उड़ाकर जन्मोत्सव मनाया गया। कथा परीक्षित रामनाथ राजपूत, यज्ञाचार्य अनुज पांडे, नीलू मिश्रा व संगीत में आर्गन राम-लखन, ढोलक पप्पू ,पैड ओमजी संगत ने की। आज प्रमुख रूप से सुखदेव दीक्षित, विनोद राजपूत, विश्राम सिंह,अरविन्द राजपूत, सूरज उर्फ मंजू राजपूत, डोरीलाल, शिवम्, विजय सिंह, उदयवीर सिंह, अनुराग सिंह, राकेश सिंह, संजू आदि ने अमृत मयी कथा का लाभ उठाया।

error: Content is protected !!