30 नवंबर को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नगर में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 नवंबर 26 । सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कल 30 नवंबर को दौरे पर नगर में मौजूद रहेंगे। श्री सिंह सुबह 9.30 बजे तक से 11.30 तक पांचाल घाट स्थित नारायण वाटिका में एसआईआर की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। पर्यटन मंत्री 11.30 बजे नारायण वाटिका में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की सुपुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह 12.10 बजे निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक करेंगे। मंत्री जयवीर सिंह 13.35 बजे से 15.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।

error: Content is protected !!