हत्या में फरार पूर्व प्रधान परिजनों पर पुलिस का शिकंजा: मकान पर चश्मा किया नोटिस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 नवंबर 26। हत्या के मामले में पूर्व प्रधान परिवारी अभियुक्तों को गिरफ्तार न कर पाने पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किये है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम जनैया सठैया निवासी श्याम बिहारी राजपूत के युवा पुत्र की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उन्होंने गांव के पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य उनके पुत्र छोटू उर्फ आदित्य, उनके भाई राम लखन एवं नवीन चंद्र शाक्य के पुत्र सतीश व पप्पू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में श्याम बिहारी ने कहा था कि 2 नवंबर को समय करीब 16 बजे मेरा करीब 35 वर्षीय पुत्र कमलेश गांव के पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य पुत्र मुन्नालाल के घर के सामने आम के बाग में अपने आलू के बोरे उठाने गया था।

पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य की बगिया में 3-4 दिन पूर्व आलू के बोरे रखे थे। कमलेश आलू के बोरे बोने के लिए खेत ले जा रहा था तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। तभी पूर्व प्रधान उदयवीर एवं उसका पुत्र छोटू उर्फ आदित्य व उदयवीर के भाई राम लखन एवं भतीजा सतीश व पप्पू वहां पर आ गये। जिन्होंने मेरे लड़के कमलेश के साथ लाठी डन्डों से मारपीट की, मारपीट से घायल होकर मेरा लड़का कमलेश वहीं पर गिर गया। लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस के रहने वाले उदयवीर पुत्र स्व0 श्री हीरालाल व संजीव कुमार पुत्र नेकराम मौके पर मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना देखी है।

उसके उपरान्त मैं अपने पुत्र कमलेश को पूर्व प्रधान उदयवीर की बगिया से उठाकर घर ले गये थे तभी उसकी मौत हो गई। वीडियो ग्राफी के दौरान डा. राणा प्रताप एवं डॉ. अनुनय कुटार की टीम ने कमलेश के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में कमलेश के पेड़ की तिल्ली फटी पाई गई एवं पेट में भरा खून निकला है। घटना के बाद गिरफ्तारी के भाई से सभी हमलावर गांव से फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बीते दिनों पीड़ित श्याम बिहारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कराए जाने की मांग की थी।

थानाध्यक्ष विवेचक राम सहाय सिंह ने बताया कि फरार होने के बाद सभी अभियुक्तों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। अभियुक्तों को हाजिर कराने के लिए उनके आवासों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अभियुक्तों के हाजिर न होने पर उनकी कुर्की की जाएगी।

error: Content is protected !!