बीएएमएस के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान देदी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 नवंबर 26। एमबीबीएस के छात्र हरिओम सिंह ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे हॉस्टल के छात्रों डॉक्टर एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिवार में मातम छा गया परिजन लोहिया अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जनपद आगरा के गोविंद नगर उखरा मार्ग राजपुर चुंगी के निकट निवासी श्याम पाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र हरिओम सिंह नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 2024 रहकर एमबीबीएस कर रहा था। आज सुबह हॉस्टल के छात्र पढ़ने चले गए लेकिन हरिओम हॉस्टल के कमरे में ही बना रहा।

रूममेट शौर्य दीक्षित के चले जाने पर हरिओम ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसने बिजली की केवल को पंखे में बांधी और गले में केवल का फंदा डालकर लटक गया। दोपहर के समय जब रूममेट शौर्य कमरे पर पहुंचा तो उसने बंद दरवाजा को खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने व अनहोनी घटना की आशंका हुई। उसने दरवाजा खोलने के लिए गेट में जोरदार टक्कर मारी जिससे दरवाजा खुल गया। साथी हरिओम को फांसी पर लटकता देखकर शौर्य को सदमा लगा। घटना की सूचना वार्डन हरि गोविंद पाराशर को दी गई, वार्डन हरि गोविंद पाराशर एवं छात्र दीक्षित ने कॉलेज की एंबुलेंस से हरिओम को सवा बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर दीपक तिवारी ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया, हरिओम के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। कॉलेज की ओर से हरिओम के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामसहाय सिंह एवं मेडिकल चौक इंचार्ज रामकेश ने मामले के बारे में जानकारी की फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बताया गया की छात्रा हरि ओम टेंशन में था जिसके कारण ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

error: Content is protected !!