कायमगंज स्टेशन के समपार का अवरुद्ध रहेगा यातायात

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 नवंबर 26। कायमगंज स्टेशन के पश्चिम में स्थित समपार संख्या-182बी मध्य किमी0-168/20-21 में PQRS मशीन द्वारा CTR कार्य व DUO matic machine के द्वारा पैकिंग कार्य कराये जाने के कारण यातायात अवरुद्ध रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे-फतेहगढ़ के सीसेई/रेलपथ जहीर अहमद खान ने उक्त जानकारी देते हुए आम लोगों को अवगत कराया है कि कायमगंज स्टेशन के पश्चिम में स्थित समपार प्रातः 15 बजे तक PQRS मशीन द्वारा CTR कार्य व DUO matic machine के द्वारा पैकिंग कार्य कराया संख्या-182बी मध्य कि०मी०-168/20-21 में दिनांक 1.12.26 एवं 2.12.26 को समय 8 बजे से जाएगा। जिसके कारण रोड से आवगमन बाधित रहेगा तथा समपार से कोई भी रोड वाहन नहीं गुजर सकेगा। इसलिए ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि हल्के वाहन समपार संख्या-181 सी पितौरा- अचरा मार्ग से गुजर सकेगें जिसकी दूरी समपार से लगभग 2 किलो मीटर है। एवं भारी वाहन वाया कम्पिल एवं नबावगंज से गुजर सकेगें। जिसके लिए समुचित पुलिस व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।

error: Content is protected !!