फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जनहित में यूपी 112 के 101 दीवान व सिपाहियों के विभिन्न थानों में तैनाती की है। एक साथ ही सैकड़ों तबादले होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
यूपी 112 के मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को थाना कम्पिल, अवनीश कुमार को थाना राजेपुर, संजय राय को थाना अमृतपुर, नरेन्द्र सिंह व अमित कमल को थाना मऊदरवाजा, रामवीर, सुभाष चन्द्र, रंजीत सिंह व मुख्य आरक्षी रामकुमार को थाना जहानगंज, आरक्षी अजीत सिंह को थाना शमसाबाद, मोहित कुमार, उमाकान्त, अंकित कुमार का थाना अमृतपुर के लिए तबादला किया गया।
जबकि आरक्षी आदेश कुमार को थाना जहानगंज, अमित कुमार को थाना अमृतपुर, हिमाँशू पोसवाल को थाना राजेपुर, संजय कुमार यूपी को थाना कादरी गेट, पंकज कुमार को थाना राजेपुर, सत्यवीर सिंह व रिंकू जाट थाना फतेहगढ भेजा गया।














