निकाह के नाम पर दुष्कर्म करने वाले राजा को सजा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट ने निकाह के नाम पर दुष्कर्म करने वाले राजा को 20 साल की सजा सुनाकर 60 हजार का जुर्माना किया है। थाना मऊदरवाजा की काशीराम कॉलोनी निवासी पीड़ित युवती ने जनपद व थाना कन्नौज के ग्राम मडारपुर निवासी राजा सैय्यद पुत्र उर्फ मोहम्मद हसन के विरुद्ध 1 दिसंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के मुताबिक काशीराम कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय युवती की मां एवं भाई इलाज करने के लिए दिल्ली गए थे। उसी दौरान युवती के मामू का बेटा राजा उसके घर करीब 20 दिनों तक रहा।

इसी दौरान राजा ने युवती को गांव घुमाने के लिए अपने साथ ले गया और और वहलाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो राजा ने कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे निकाह कर लेंगे। युवती के संतुष्ट हो जाने पर राजा उसके साथ लगातार अवैध संबंध बनाता बनाते रहा। युवती करीब 6 माह तक राजा के घर मडारपुर में रही, इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने राजा से निकाह करने को कहा तो राजा उसे घर छोड़ दिया और कहा कि मुझे मजे करने से सो कर लिए अब तेरे साथ निकल नहीं करूंगा। राजा ने शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की भी धमकी दी।

error: Content is protected !!