दबंगों ने ससुर दामाद को पीटा: किशोर व लड़की जेवरात नगदी लेकर गायब

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला ब्रह्मपुरी कॉलोनी नवाब दिलावर जंग में दबंगों ने ससुर दामाद सहित परिजनों की पिटाई कर दी। बुलंदशहर बीवी नगर निवासी कमलकांत शर्मा ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक कमलकांत शर्मा बीते दिन सास ससुर पत्नी मनु के साथ जनपद एटा में पूजा करके ससुराल पहुंचे थे। जब वह अपने वाहन को पार्किंग के लिए बैक कर रहे थे उसी दौरान विवाद हो जाने पर मोहल्ले के अशोक कुमार, गप्पू पुत्रगण श्री कृष्णा, होरीलाल, आशु पुत्र अशोक कुमार, कल्लू पुत्र मोटे, पप्पू राहुल पुत्र गप्पू आदि ने जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे कमलकांत उनके बेटे मनु ससुर मुन्नालाल पांडे घायल हो गए। सभी लोगों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई, इस दौरान कार में रखे 50 हजार रुपए गायब कर हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त ग कर दिया। दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की।

नाराज किशोर गायब

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन तिर्वा कोठी निवासी कृष्ण कुमार का 16 वर्षीय पुत्र बीते दिन नाराज होने के कारण घर से चला गया। जाते समय युवक अपनी रेंजर साइकिल को भी ले गया, जब उसका कोई पता नहीं चला तब मां प्रतिमा शुक्ला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रुपए जेवरात लेकर लड़की गायब

थाना व कस्बा राजेपुर निवासी शीशराम की पुत्री घर से 90 हजार रुपए, सोने के कुंडल चांदी की पायलें लेकर घर से गायब हो गई। दादी सत्यवती ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!