अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला: पुष्कर वर्मा की तैनाती

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। प्रदेश सरकार ने फतेहगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह सहित डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एएसपी गिरीश कुमार सिंह की जनपद अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती की गई। उनके स्थान पर आईपीएस पुष्कर वर्मा अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर रेट प्रयागराज का जनपद फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला किया गया है।

मालूम हो कि गिरीश कुमार सिंह ने अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नर रेट आगरा पद से 9 अप्रैल को जिले में आमद कराई थी। वह जिले में 6 माह तक नहीं टिक सके हैं।

error: Content is protected !!