बारातियों की कार बंबा में गिरने से दूल्हे के मौसा की मौत: कई घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। दिल्ली से आई बारातियों की कार कंम्पिल थाना क्षेत्र के बंबा में गिर जाने से दूल्हे के मौसा मौत हो जाने से खुशियां मातम में बदल गई। टाउन एरिया कंम्पिल के कटिया रोड स्थित एस आर पैलेस में बीती रात दिल्ली से प्रवीन की बारात आई थी। शादी संपन्न हो जाने के बाद बाराती अर्टिका कार से वापस घर जा रहे थे। जब कार रात करीब 4 बजे रुदायन रोड स्थित ग्राम मानिकपुर तिराहे से गुजर रही थी तभी समय अनियंत्रित कार बंबे में जा जा गिरी। गिरी। एम्बुलेंस से घायल बारातियों को कायमगंज सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने 43 वर्षीय बाराती आलोक माथुर को मृत घोषित कर दिया।

घायल बाराती 35 वर्षीय संजीव, 30 वर्षीय रामकिशन, 30 वर्षीय विजेंद्र एवं 31 वर्षी भारत को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हलका इंचार्ज जितेंद्र ने आलोक के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी होते ही बारातियों सहित घरातियों में मातम छा गया। दरोगा जितेंद्र ने बताया कि बारातियों की कार पुलिया के निकट सूखे बंबे में गिरी है जिससे पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आलोक माथुर पुत्र रामनिवास दूल्हे के मौसी थे जो कार चला रहे थे वह दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी थे।

error: Content is protected !!