युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले को सजा व जुर्माना

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 नवंबर 26। विशेष न्यायालय पाक्सो कोर्ट ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले सुदामा को 20 वर्ष की सजा सुनाकर 60 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना अमृतपुर क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने ग्राम कुम्हरौर निवासी सुदामा पुत्र सेवक व विकास पुत्र अवधेश के विरुद्ध 22 अक्टूबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना के मुताबिक 16 वर्षीय युवती को आरोपी 19 अक्टूबर की शाम 4 बजे बहलाकर गांव के बाहर ले गया था। युवती दूसरे दिन गांव के प्रभाकर वकील के गन्ना खेत में खेत में मिली थी। पूंछे जाने पर युवती ने परिजनों को बताया था की सुदामा ने मेरे साथ बलात्कार किया है उसके साथी विकास ने कोई गंदा काम नहीं किया है।

error: Content is protected !!