टैंकर से कुचलकर वृद्ध की मौत: हजारों रूपयों की धोखाधड़ी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 नवंबर 26 टैंकर से कुचलकर वृद्ध राजकुमार यादव की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम ज्यौना ताजपुर निवासी 62 वर्षीय राजकुमार यादव बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। जब वह इटावा बरेली हाईवे के ग्राम पपियापुर के निकट से गुजर रहे थे उसी समय पीछे तेजी से गए टैंकर चालक ने बाइक सवार में टक्कर मारकर राजकुमार को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर टैंकर को छोड़कर भाग गया। आईटीआई चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हजारों रूपयों की धोखाधड़ी

थाना मऊदरवाजा के ग्राम जसपालपुर धारा नगरी निवासी क्रिस पुत्र राजू सिंह के साथ हजारों रूपयों की धोखाधड़ी की गई। क्रिस ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला मन्नीगंज निवासी अभय कश्यप के विरुद्ध अदालत के आदेश पर थाना मऊदरवाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक अभय ने धोखा देकर क्रिस का मोबाइल एवं एटीएम ले लिया और उसके खाते से 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किये 2600 रुपये पेट्रोल पंप के खाते में डालकर जनसेवा केंद्र के माध्यम से 17400 निकालकर 30 हजार रुपयों की धोखाधड़ी की है।

error: Content is protected !!