टेंशन में छात्र स्कूल न जाकर कासगंज गया: पांचाल घाट में मिला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) जबरन पढ़ाये जाने की टेंशन में छात्र ट्रेन से कासगंज चला गया। जिसको जीआरपी ने पांचाल घाट से बरामद कर लिया। थाना कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अरविंद शुक्ला का 16 वर्षीय पुत्र आयुष थाना कादरी गेट के गुरुकुल स्कूल में पढ़ता है। आयुष 20 नवंबर की शाम 5 बजे यह कहकर घर से गया कि वह ट्रेन से पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा है, लेकिन वह देर शाम तक स्कूल नहीं पहुंचा। तब परेशान परिजनों ने आयुष को संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारियों में तलाश किया। इसी दौरान आयुष को कमालगंज स्टेशन पर देखे जाने की जानकारी मिली।

हताश हो जाने पर अरविंद शुक्ला ने घटना की जानकारी जीआरपी को देखकर आयुष का हुलिया भी बताया। सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश शर्मा ने जीआरपी चौकी फतेहगढ़ के प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने आयुष की तलाश में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास के थानों में भी बच्चे के गायब होने की सूचना दी, सोशल मीडिया पर भी आयुष की फोटो डाले गए। पुलिस को बीती शाम 5 बजे सूचना मिली कि आयुष को पांचाल घाट पर देखा गया। पुलिस आयुष को पांचाल घाट से बरामद कर थाने ले गई और पिता अरविंद को थाने बुलाकर सौंप दिया। आयुष के सकुशल मिल जाने पर अरविंद व उसके परिजन काफी खुश हो गए उन्होंने पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की।

सीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की पूंछताछ के दौरान आयुष ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से कासगंज रेलवे स्टेशन चला गया था और स्टेशन से ही उधर से आने वाली ट्रेन से लौट आया था। उन्होंने बताया की आयुष का गुरुकुल स्कूल पढ़ने में मन नहीं लग रहा है जबरन पढ़ाई जाने से वह परेशान है। श्री शर्मा ने बताया कि मैंने पिता को घर से काफी दूर जबरन बच्च को न पढ़ाए जाने की सलाह दी है।

स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

जीआरपी ने जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ के ग्राम हसेरन निवासी पवन पुत्र रामरतन को अनवरगंज स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से चोरी के एंड्राइड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया की पवन के पास करीब 15000 रुपए कीमती एंड्रॉयड फोन बरामद हुआ है। वह स्टेशन से यात्रियों के पर्स व मोबाइल फोन चुराता है।

error: Content is protected !!