गोवंश पकड़ने की खानापूर्ति: डीएम ने दिया था अभियान चलाने का आदेश

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 नवंबर 26। जिलाधिकारी के द्वारा गोवंश पकड़ने का अभियान चलाने के आदेश के बावजूद खानापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने 3 नवंबर को मुख्यालय की बैठक में नगर क्षेत्र एवं उसके आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलने का फरमान जारी किया था। डीएम ने हिदायत दी थी अभियान के उपरांत एक सप्ताह बाद यदि सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा गोवंश के विचरण की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सरकार के 14 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति नहीं मिली है। आवारा पशु किसानों की खून पसीने से तैयार हरी भरी फसल को चौपट कर लाखों का नुकसान करते हैं। आए दिन मंत्री नेता व अधिकारी आवारा पशुओं के पकडने की बात कहते है लेकिन उसे पर अमल नहीं करवा पाते । ब्लॉक बालपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुइयां बूट में सैकड़ों आवारा पशु देखे जाते हैं। महावीर कोल्ड स्टोरेज के सामने खेत में सडा आलू फेंके जाने के कारण गायों का अड्डा बन गया है। घास न मिलने के कारण गायें मजबूरी में गला आलू खाकर अपनी भूख मिटाती है। जसमई सब्जी बाजार भी आवारा जानवरों की शरण स्थल बन गया है।

नगर के बजरिया मैदान में करीब आधा सैकड़ा गायों का जमघट लगा रहता है। आवारा गायों में करीब 90% गोवंश थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के पालतू हैं। खेत में नुकसान करते समय यदि कोई किसान गाय को पकड़ लेता है तो दबंग मलिक गुंडागर्दी के पल पर गाय को जबरन छुड़ा ले जाते हैं। आवारा गायों एवं सांडों को पकड़ना जोखिम भरा काम है कई ग्रामीण गायों को पकड़ते समय चुटैल हो चुके हैं। कुइयांबूट के प्रधान सुमित यादव ने एफबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास करके कई गायों को पकड़वाया है गायों को पकडते समय पशु मलिकों से झगड़ा एवं पथराव भी हो चुका है। रोजाना करीब सैकड़ों आवारा पशु बजरिया एवं जसमई पुलिस चौकी के सामने से ही आते हैं।

उन्होंने बताया की नगर पालिका की टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में ही गायों को पकड़वाया जा सकता है। जिसके लिए सेक्रेटरी प्रभात ने नगर पालिका एवं थाने में प्रार्थना पत्र भेजने की जानकारी दी है। ग्राम पंचायत नेकपुर खुर्द के प्रधान देवेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि सेक्रेटरी ने अर्राहपहाड़पुर क्षेत्र से आधा दर्जन गायों को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया है। ब्लॉक बढ़पुर के बीडियों योगेश पांडे ने बताया की गोवंश को पकड़ने का अभियान चल रहा है करीब 30 जानवरों को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने भी गोवंश के पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी एवं नगर पालिका जैसा वाहन उपलब्ध न होने का रोना रोया। मालूम हो की ब्लॉक बालपुर क्षेत्र की 59 ग्राम पंचायत में सैकड़ो गांव है। कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां आवारा पशुओं की समस्या न हो।

नगर पालिका के लिपिक अथर्व ने बताया की विभाग के ठेकेदार द्वारा अभी तक 38 गोवंश पकड़कर सकबाई गौशाला ले जाए गए हैं गौशाला में इस समय 580 गोवंश है। बताया गया कि नगर पालिका में पकड़े गए गायों के भरने के लिए दो कैटल कैचर हैं। नगर पालिका क्षेत्र के सैकड़ो मोहल्लों व सड़कों पर खुले आम गौवंश को घूमते देखा जा सकता है। जो आए नुकसान करने के साथ ही राहगीरों को टक्कर मार कर घायल करते हैं। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि सपा सरकार के दौरान आवारा गायों की इतनी बड़ी समस्या नहीं थी। सपा सरकार के दौरान रात में आवारा गायों को पड़कर चोरी छिपे वध किया जाता था। आवारा पशुओं से पीड़ित किसानों ने डीएम से सख्ती से अभियान चलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!