फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। हरिद्वार से यहां प्रेमी के साथ शादी करने आई युवती जीआरपी के हत्थे लगी है। राजकीय रेलवे पुलिस फर्रुखाबाद के थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गस्त एवं चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस कर्मियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवती गुमसुम अवस्था में संदिग्धावस्था बैठी दिखी। महिला आरक्षी ज्योति चौधरी ने युवती से पूंछताछ की और सुरक्षा प्रदान करने के लिए जीआरपी थाने ले गई। थाने के महिला हेल्प डेस्क पर युवती से व्यापक पूंछताछ की गई। 21 वर्षीय युवती ने उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार थाना बहादराबाद के भंवरी निवासी बताया।
फर्रुखाबाद आने का कारण पूंछने पर युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ विवाह करना चाहती है। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डांटा है जिससे मैं नाराज होकर युवक से विवाह करने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद आई हूं। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने प्रेमी युवक के विरुद्ध थाना बहादराबाद में भगाये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस व परिवार वाले उसे तलाश कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने फोन से थाना बहादराबाद पुलिस से जानकारी की तो पता चला की युवती को भगाने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच उप निरीक्षक करम सिंह चौहान के द्वारा की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने थाना बहादराबाद पुलिस को जानकारी दी कि गायब बेटी जीआरपी थाना पुलिस की अभिरक्षा में है। यह जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक करम सिंह चौहान युवती के पिता के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। पिता ने अपनी पुत्री को सकुशल देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने जीआरपी थाना अध्यक्ष को बताया की 16 नवंबर को उनकी पुत्री को एक युवक विभाग अपने साथ ले गया था जिसके कारण पूरा परिवार परेशान थे। थानाध्यक्ष ने युवती को उप निरीक्षक करम सिंह चौहान एवं उसके पिता को सौंप दिया। प्रेमी के साथ विवाह ना हो पाने के कारण युवती टेंशन में दिखी।











