ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत: चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 नवंबर 26। ड्यूटी के दौरान सिपाही प्रदीप कुमार की मौत हो जाने से परिजनों में मातम छा गया पुलिस महकमें को भी सदमा लगा है। थाना मऊदरवाजा का सिपाही प्रदीप कुमार गढ़ मुक्तेश्वर मेले में ड्यूटी कर रहा था। बताया गया कि आज हार्ट अटैक पढ़ने से प्रदीप कुमार की मौत हो गई। उसकी 11 नवंबर को मेला ड्यूटी के लिए थाने से रवानगी की गई थी 26 नवंबर तक ड्यूटी करनी थी। जनपद अमरोहा निवासी सिपाही प्रदीप कुमार ने थाना अमृतपुर से 24 मार्च 26 को मऊदरवाजे थाने में आमद कराई थी। वर्ष 2021 बैच के सिपाही का परिवार जनपद मुरादाबाद में रहता है उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।

चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर

चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार की ब्रेन हेमरेज के कारण हालत गंभीर बनी है। चौकी इंचार्ज अनुज कुमार को 22 नवंबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था चौकी के सिपाही अंकित कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार सैनी तुरंत ही चौकी इंचार्ज को नगर फर्रुखाबाद के चौक बाजार स्थित नेहा नर्सिंग होम ले गए थे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उप निरीक्षक को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण चौकी इंचार्ज को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, तभी से वह वेंटीलेटर पर है। शमशाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की चौकी इंचार्ज अनुज कुमार की हालत बेहद गंभीर है उनकी देखभाल के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

error: Content is protected !!