फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 नवंबर 26। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र की सड़क पर अधेड़ मातादीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय मातादिन पुत्र मेहरबान थाना जहानगंज के ग्राम का भिढैल निवासी था मातादीन का शव बीती रात मुरहास कन्हैया स्थित प्रभात ढाबा के निकट सड़क के किनारे पड़ा देखा गया। उसके गले में पीले रंग का अंगौछा लिपटा हुआ था अनुमान लगाया गया की मातादीन की गला घोटकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलने पर हलका इंचार्ज अशोक तिवारी ने मामले की जांच पड़ताल की, सिपाही सत्यम सिंह ने मातादीन के शव को रात 10.45 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। 
बताया गया कि अविवाहित माता दीन नशा करने का आदी था वह दिल्ली में ट्रक पर हेल्परी करता था 4 साल से गांव में रहकर मजदूरी करता था। दरोगा अशोक तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान मातादीन के गले पर कोई निशान नहीं दिखा कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर तेज सिंह ने बताया की माता दीन शर्मा के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी उसका शव सड़क के किनारे पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के कारण का पता चलेगा।











