विधायक मेजर के प्रयास से डाक बंगले में बनेंगे 4 सूट व डारमेट्री: निर्माण राशि अवमुक्त

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 26 नवंबर 26 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयास से फतेहगढ़ के डाक बंगले में 4 सूट व डारमेट्री के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। सूबे के संयुक्त सचिव सुबास राम ने प्रदेश के 39 जनपदों के निर्माण कार्यों के लिए 75 58.81 लाख रुपयों की मंजूरी देते हुए 2965 लाख रुपए निर्माण कार्य के लिए अवमुक्त कर दिए हैं। इन्हीं कार्यों में फतेहगढ़ के डाक बंगले में 4 सूट डारमेट्री का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 310.68 लाख रुपए है शासन ने 124 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए हैं।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर अवगत कराया था। कि वर्तमान में जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व निर्मित निरीक्षण भवन में 2 कक्ष वर्ष 1903 में निर्मित है एवं 2 कक्ष वर्ष 2005 के निर्मित है, जोकि विशिष्ट अतिथियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुऐ पर्याप्त नहीं है। अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, फतेहगढ़ द्वारा अवगत कराया गया था कि विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ द्वारा समीक्षा बैठक में 2 कक्षों के निरीक्षण भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

कार्य की महत्वा को दृष्टिगत रखते हुऐ निरीक्षण भवन, फतेहगढ़ में अतिरिक्त 2 कक्षों का निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का कष्ट करें। श्री द्विवेदी ने बताया कि मेरे सुझाव पर अतिरिक्त 2 कक्षों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। डाक बंगले में 4 सूट व डारमेट्री के निर्माण के बाद मंत्रियों नेताओं एवं अधिकारियों को डाक बंगले में ठहरने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शासन से जिले की कई सड़कें भी मंजूर हुई है उसकी भी जानकारी दी जाएगी।

error: Content is protected !!