फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 नवंबर 26। दागी खाद विक्रेताओं को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कई दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर अनेकों को नोटिस जारी किए हैं। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा उर्वरक वितरण की स्थिति पर सजग निगरानी की जा रही है। आज 27 नवंबर को नबावगंज विकास खण्ड के अन्तर्गत उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जॉच की गयी। जॉच के समय दुकान बन्द कर गायब होने वाले विक्रेता मेसर्स श्री हरि इण्टर प्राइजेज नबावगंज, सिंह ट्रेडर्स नबावगंज, गुप्ता खाद बीज भण्डार नबावगंज, यादव खाद भण्डार नबावगंज, नन्दनी कृषि सेवा केन्द्र सलेमपुर त्योरी, वी०आई०पी० एण्ड रामू सलेमपुर त्योरी को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि विक्रेता मेसर्स प्रतिज्ञा खाद भण्डार उम्मरपुर के बगल में दूसरी दुकान पर नमूना ग्रहित करने के दौरान दुकान बन्द करके भाग जाने के कारण लाइसेंस निलम्बित किया गया। जॉच के दौरान थोक विक्रेता मेसर्स लखन ट्रेडर्स जैनापुर द्वारा जबरन यूरिया के साथ कैल्शियम नाइट्रेट की टैगिंग किये जाने का प्रकरण प्रकाश में लाइसेंस निलम्बित किया गया। कृषक अमन सिंह द्वारा दूरभाष पर मेसर्स नूरूल नबाव बीज भण्डार कटिया द्वारा अधिक मूल्य पर डी०ए०पी० बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर इस फर्म का लाइसेन्स निलम्बित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। विक्रेता द्वारा प्रेषित किया गया स्पष्टीकरण सन्तोष जनक न होने के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
कृषकों को उनकी मांग एवं खतौनी के आधार पर सहकारी/निजी बिकी केन्द्रों से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया किसान भाई बिकी केन्द्र पर खतौनी एवं आधार अवश्य लेकर जायें जिससे उनकी भूमि के अनुपात में उर्वरक मिल सके। जनपद में किसी प्रकार की उर्वरक की कोई कमी नहीं है। कृषक भाई खतौनी के आधार पर अनुमन्य प्रति हेक्टेयर निर्धारित 5 बोरी डी०ए०पी० एवं 7 बोरी यूरिया प्राप्त करें। किसान भाइयों से अनुरोध है कि सहकारी समिति एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध उर्वरक एक समान होती है। कृषक भाई सहकारी एवं इफको बिकी केन्द्र क अतिरिक्त निजी क्षेत्र की किसी भी बिकी केन्द्र से उर्वरक प्राप्त करें, यदि किसी भी विक्रेता द्वारा उर्वरक उपलब्ध कराने में कोई समस्या उत्पन्न की जाती है तो कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर 05692-297733 पर कार्यालय अवधि में अपनी समस्या दर्ज करायें उसका तत्काल समाधान किया जायेगा।











