फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बीती रात जिले के रिक्त कोतवाली एवं थाना प्रभारी पद पर तैनाती कर दी है। पुलिस लाइन के निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

जबकि पुलिस लाइन निरीक्षक भूपेंद्र कुमार राठी की कोतवाली कायमगंज में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की गई। पुलिस लाइन के निरीक्षक सत्य प्रकाश की प्रभारी निरीक्षक थाना अमृतपुर पद पर नियुक्ति की गई।
मालूम हो कि इंस्पेक्टर विनेश कुमार सिंह जनपद औरैया से आए हैं वह औरैया के थाना विधूना में प्रभारी निरीक्षक थे। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश भी जनपद औरैया से आए थे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार राठी जनपद इटावा से आए थे वह थाना सैफई के प्रभारी निरीक्षक थे।











